भोपाल। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ बैरसिया के द्वारा आज सरस्वती शिशु मंदिर जैन कॉलोनी में हिंदू नव वर्ष के अवसर पर उत्साह पूर्वक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों एवं अनेक शिक्षकों ने सहभागिता कर हिंदू नव वर्ष को बड़े ही उल्लास पूर्ण ढंग से मनाया साथ ही हवन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय सचिव राजीव शर्मा ने हिंदू नव वर्ष पर प्रकाश डालते हुए हमारी भारतीय संस्कृति की महत्ता हमारे वैदिक काल के समय से ही हिंदू नव वर्ष जो अनादि काल से मनाया जाता रहा है। पर प्रकाश डाला एवं हवन के द्वारा पर्यावरण की शुद्धि कैसे होती है।
इस विषय को भी स्पष्ट किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के तहसील सचिव दिनेश कुमार शुक्ला ने सभी शिक्षकों से अपील किया कि हमारी भारतीय संस्कृति हमारे तीज त्योहार को मनाने उन्हें सजा कर रखना अपनी परंपरा का निर्वहन उचित तरीके से हम कैसे करते रहे। इसके लिए सभी शिक्षकों को समय-समय पर समाज को जागृत करने के लिए प्रयास करना पड़ेगा। हवन के उपरांत शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारी एवं उपस्थित शिक्षकों ने घर घर जाकर लोगों को तिलक लगाकर नव वर्ष की शुभकामना दी। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष वीर सिंह राजपूत एवं आभार तीरन सिंह ने किया इस अवसर पर इंदर सिंह राजपूत श्री लल्लू दोहरे सुशील चंद्र पांडेय अभिषेक राधेश्याम वर्मा गंगाराम जाटव पर्वत सिंह हरि सिंह राजेश कुमार प्रमोद त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।

