बैरसिया क्षेत्र के सभी प्रखंडों में धूमधाम से मनाएगे रामजन्मोत्सव-दीनबन्धु माहेश्वरी
भोपाल। विश्वहिंदू परिषद बजरंगदल द्वारा 2 अप्रेल से 10 अप्रेल 2022 तक रामजन्मोत्सव मनाने की तैयारी को लेकर शनिवार को वार्ड क्रमांक 14 टिकनखेड़ी में विश्वहिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष झनक सिंह राजपूत की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
विश्वहिंदू परिषद व बजरंगदल ने इस साल श्रीराम मंदिर के भव्य निर्माण के चलते श्रीराम जन्मोत्सव को बृहद तरीके से मनाए जाने को लेकर रणनीति बनाई है।
विश्वहिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष झनक सिंह राजपूत ने कहा कि नव बर्ष प्रतिपदा संवत 2079, 2 अप्रेल 2022 से शुरू हो रहा वासन्तिक नवरात्रि के प्रथम दिन सूर्योदय के बाद से ही नूतन भारतीय नव बर्ष का आगाज हो गया है।इसी के साथ कलश स्थापना के बाद आदि शक्ति माँ भगवती की आराधना प्रारम्भ हो जाती है।और राम नवमी के दिन प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव का दिन है। परन्तु इस साल हम 2 अप्रेल से 10 अप्रेल तक बैरसिया के सभी प्रखंडों में रामजन्मोत्सव धूमधाम से मनाएगे।
जिला मंत्री उदय सिंह दांगी ने कहा कि अब श्रीराम भव्यता की और हे हम इस साल कोरोना से उबरकर बहतर तरीके से श्रीराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा विश्वहिंदू परिषद व बजरंग के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में अपना पूर्ण सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाए।
उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि बैरसिया क्षेत्र के सभी प्रखंडों में हर हिन्दू के घर भगवा लहराए। रामजन्मोत्सव आयोजन समिति बैरसिया के प्रभारी एवं विश्वहिंदू परिषद के सह प्रखंड मंत्री दीनबन्धु माहेश्वरी ने कहा कि प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण में सभी हिन्दुओ ने सहयोग किया है।उन सभी हिन्दुओ को भी हम रामजन्मोत्सव मनाने में सम्मलित करेंगे। उन्होंने कहा कि नव बर्ष एवं नवरात्रि पर सभी माँ भगवती की पूजा अर्चना कर तिलक अवश्य लगाए। बैठक में विश्वहिंदू परिषद बजरंगदल कार्यकर्ताओ ने राम संकीर्तन भी हुआ। विश्वहिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष विनय साहू प्रखंड मंत्री रानू कुशवाह सुरेश शर्मा मीडिया प्रभारी कन्हैया लाल साहू सहित बड़ी संख्या में विषहिन्दू परिषद एवं बजरंगदल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
