भोपाल। कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिले में भू माफियाओं, शराब माफियाओं एवं गैरकानूनी कार्यो में लिप्त अपराधियों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में मंगलवार को अनुविभागीय दण्डाधिकारी पिपरिया श्री नितिन टाले, एसडीओपी पिपरिया श्री शिवेंदु जोशी, तहसीलदार पिपरिया श्री राजेश बोरासी के थाना प्रभारी स्टेशन रोड, एवं मुख्य नगर पालिका अधि पिपरिया द्वारा अम्बेडकर वार्ड पिपरिया जहां से लगातार अवैध शराब विक्रय की शिकायत प्राप्त हो रही थी। जहां बिन्नू पिता खुशीलाल द्वारा अवैध कब्जा कर दुकान मकान निर्माण कर उसमें अवैध शराब विक्रय किया जा रहा था । जिसे आज पूर्णतः ध्वस्त कर भूमि मुक्त करायी गई है। बताया गया है कि बिन्नू पर अवैध शराब का विक्रय करना, अडीबाजी एवं अन्य आपाराधिक मुकदमे भी दर्ज है।
इसी प्रकार राज पिता राजू द्वारा अवैध कब्जा की गई भूमि पर बाउड्री वाल बनाकर अवैध कब्जा किया जा रहा था , जिसकी शिकायत पर इस अवैध कब्जे को मुक्त कराया गया है। राज के विरूद्ध भी आपराधिक प्रकरण दर्ज है एसडीएम पिपरिया श्री नितिन टाले ने बताया कि तहसील पिपरिया अन्तर्गत नगर पालिका पिपरिया के अम्बेडकर वार्ड में अवैध शराब विक्रय एवं गुण्डागर्दी की शिकायतों को देखते हुए क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाये रखने हेतु प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सख्त कदम उठाये गये है।

