बेगमगंज। रात करीब 12 बजे एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे 40 वर्षीय युवक की बाइक को कार द्वारा जोरदार टक्कर मारे जाने के कारण बाइक सवार की मौत हो गई पुलिस ने सुबह शव का पीएम करा कर परिजनों को सौंप दिया है और संबंधित कार को जप्त कर लिया है।
![]() |
| फोटो बाइक कार दुर्घटना में मृतक |
नगर के खिरिया नारायण दास मोहल्ला निवासी ओंकार सिंह पुत्र मुल्लू सिंह आयु 40 वर्ष खिरिया गांव शादी में शामिल होने के लिए मोटरसाइकिल से जा रहा था जैसे ही वह सुमेर के पुल के पास पहुंचा की विपरीत दिशा से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे ओंकार बुरी तरह घायल हो गया वहां से गुजर रहे लोगों ने डायल हंड्रेड को सूचना दी जिसने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया सूचना पर पुलिस ने संबंधित कार को जब्त कर कार्रवाई की है मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं जिन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है मृतक मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था।

