Type Here to Get Search Results !

शहर में छूट हाइवे पर लूट तमाम नियमो को ताव पर रखकर कार्यवाही कर रहा मंदसौर का यातायात महकमा

डीके गरासिया, मन्दसौर।  जिस महकमे की पूरे शहर में यातायात व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मा है वह महकमा अब शहर की बिगड़ती व्यवस्थाओं को सुधारने के बजाए हाइवे-हाइवे लूट में लगा है। शहर में नो एंट्री में धड़ल्ले से एंट्री हो रही बालू रेत के डंपरों से लेकर काली रेती के ट्रेक्टर ओर सुखले से भरे ओवर लोड ट्रक शहर में फर्राटे मारते हुए नजर आना आम बात है। रात के अंधियारे में गुलाबी बंदी के नोएंट्री ओर ओवरलोडिंग वाहनो को तो शहर में एम्बुलेंस की तरह छूट दे दी जा रही है। मुनीम जी से लेकर गुप्ता चौराहा ओर घँटाघर की बिगड़ती यातायात की स्थिति को देखकर तो लगता है शहर में यातायात व्यवस्था के नाम पर कुछ नही है। शहर में रईसजादे बाइकर्स कई बार अपने स्टंड को दिखाकर शहर की पुलिस और यातायात को चिढ़ाते रहते है इधर यातायात महकमा शहर की बिगड़ी व्यवस्थाओं को छोड़कर हाइवे पर वसूली करने में लगा है। जबकी हाइवे पर यातायात महकमे को चेकिंग पॉइंट लगाने और ट्रकों को रोकने के कोई अधिकार नही है। यातायात विभाग कागजो में खानापूर्ति के लिए ग्रामीण क्षेत्रो से आये मजदूर ओर मजबूर लोगो को नियमो का पाठ पढ़ाकर जरूर चलानी वसूली कर लेता है लेकिन शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कप्तान साहब को पूरे यातायात महकमे को पाठ जरूर पढ़ाना चाहिए...!