Type Here to Get Search Results !

गुना में काले हिरण के शिकारियों से मुठभेड़, बदमाशों ने की सब इंस्पेक्टर समेत 3 पुलिसकर्मियों की हत्या

भोपाल, गुना जिले के आरोन में हुई मुठभेड़ में बदमाशों ने तीन पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस टीम में शामिल ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। घटना शनिवार तड़के 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। तीनों पुलिसकर्मियों के शव जिला अस्पताल लाए गए हैं। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है।

गुना पुलिस का कहना है कि सगा बरखेड़ा की तरफ से बदमाशों के जाने की सूचना मिली थी। इनकी घेराबंदी के लिए 3-4 पुलिस टीम लगाई गई थीं। इसके बाद शहरोक के जंगल में 4-5 बाइक से बदमाश जाते हुए दिखे। पुलिस ने घेराबंदी की तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस घटना में सब इंस्पेक्टर राजकुमार जाटव, आरक्षक नीरज भार्गव और आरक्षक संतराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शिकारियों के पास से पांच हिरण और एक मोर के अवशेष जब्त किए गये हैं।

मंत्री नरोत्तम बोले- ऐसी कार्रवाई करेंगे, जो नजीर बनेगी

गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने घटना के बाद कहा कि हमारे परिवार के तीन जांबाज सदस्यों की मौत हो गई। अपराधी कोई भी हो, पुलिस से बचकर जा नहीं सकते। कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सख्त से सख्त कार्रवाई हमलावरों पर की जाएगी। ऐसी कार्रवाई करेंगे, जो नजीर बनेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद घटना की मॉनिटरिंग कर रहे