Type Here to Get Search Results !

पूजा गहलोत और अंशु मलिक नया चेहरा, विनेश, साक्षी और दिव्या भी टीम में

मुंबई। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए भारतीय महिला टीम घोषित कर दी है। भारतीय खेल प्राधिकरण के लखनऊ सेंटर में सोमवार को सिलेक्शन ट्रायल के बाद टीम की घोषणा की टीम। बर्मिंघम में खेले जाने वाली इस मल्टी स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में चयनकर्ताओं ने युवा और अनुभव का मिश्रण रखा है। उसने 50 और 57 किलो ग्राम भार वर्ग में पूजा गहलोत और अंशु मलिक जैसी युवा पहलवानों को मौका दिया है। तो 53, 62, 68 और 76 किग्रा में विनेश, साक्षी मलिक, दिव्या काकरान और पूजा डांडा जैसी पहलवानों को उतारा है।

गोल्डकोस्ट में 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय पहलवानों ने कुल 12 मेडल जीते थे। इनमें पांच गोल्ड, तीन सिल्वर और चार ब्रॉन्ज शामिल हैं। महिला पहलवानों की बात करें तो महिलाओं छह मेडल दिलाए थे। इनमें एक गोल्ड, दो सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज शामिल हैं। इस सीजन के ओवरऑल प्रदर्शन की बात करें तो भारत ने तीसरा स्थान हासिल किया था। उसने 66 मेडल जीते थे। इनमें 26 गोल्ड, 20 सिल्वर और इतने ही ब्रॉन्ज शामिल हैं।