मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने विमेंस टी-20 चैलेंज ट्रॉफी के लिए तीनों टीमों की घोषणा कर दी है। भारतीय कप्तान मिताली राज और अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी को आराम दिया गया है। जबकि हरमनप्रीत कौर को सुपरनोवाज की कप्तान बनाई गई हैं। जबकि स्मृति मंधाना को ट्रेलब्लेजर और दीप्ति शर्मा को वेलोसिटी टीम की कमान सौंपी गई है। यह टूर्नामेंट 23 से 28 के बीच पुणे में खेला जाएगा।
हर टीम में 16 खिलाड़ियों को चुना गया है। इनमें 4-4 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। यानी तीनों टीमों को मिलाकर 12 खिलाड़ियों को मौका दिया है। ये खिलाड़ी साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया की हैं।
टूर्नामेंट में कुल 4 मुकाबले खेले जाएंगे। तीनों टीमों में पहले आपस में खेलेंगी। उसके बाद टॉप-2 टीमों के बीच 28 मई को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। सीजन का पहला मुकाबला 23 मई सुपरनोवाज और ट्रेलब्लेजर के बीच मुकाबले के साथ खेला जाएगा।
