बेगमगंज। आज प्रदेश के विकास पुरोधा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मिशन नगरोदय के तहत शहरों की तस्वीर बदलने के लिए 21 हजार करोड़ रुपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का वर्चुअल माध्यम से भूमि पूजन एवं लोकार्पण तथा गृह प्रवेश और हितग्राहियों को सिंगल क्लिक से राशि वितरित करके प्रदेश के इतिहास में विकास का नया अध्याय शुरू किया है।
![]() |
| पीएम पोषण योजना के तहत विद्यार्थियों को मूंग वितरण करते हुए विधायक रामपाल सिंह। |
मुख्यमंत्री जी का प्रयास है कि प्रदेश में कोई भी व्यक्ति बिना छत के न रह सके ,इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को हित लाभ वितरित किया है ।इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत भी करोड़ों रुपए की सौगात देकर नगरीय क्षेत्र को विकसित एवं विकासशील करने के साथ ही शुद्ध पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने की अनुकरणीय पहल की है । प्रदेश की जरूरतमंद जनता जीवन पर्यंत उनकी ऋणी रहेगी ।
उक्त उद्गार पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह ने मंगलवार की देर शाम को उत्कृष्ट विद्यालय के सभागार में नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित मिशन नगरोदय कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त करते हुए कहीं ।
विधायक श्री सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों के उल्लेख किए जाने के साथ ही सरकार की जनहित हितैषी योजनाओं के संबंध में भी विस्तार से बताते हुए संकल्प दोहराया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रयास सबका साथ सबका विकास के साथ अंतिम छोर के व्यक्ति तक विभिन्न योजनाओं को लाभ पहुंचाने का है । जिसे पूरा करने की दिशा में हमारी सरकार आगे बढ़ रही है । निशुल्क राशन, गरीब कन्याओं के विवाह , सभी घरों को शुद्ध पेयजल, आवासहीनों को पट्टे सहित आवास उपलब्ध कराने एवं संबल योजना के अतिरिक्त विभिन्न योजनाओं के संबंध में तेजी से काम किया जा रहा है।
इस अवसर पर विधायक रामपाल सिंह के द्वारा तहसील के 142 शासकीय प्राइमरी स्कूलों के कक्षा एक से पांचवीं तक के 9587 विद्यार्थियों को 10 - 10 किलो के मान से 95 कुंटल 870 किलो ग्राम एवं 82 शासकीय माध्यमिक शालाओं के कक्षा छठवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों 5801 को 15- 15 किलोग्राम के मान से 87 कुंटल 15 किलोग्राम मूंग दाल का वितरण किया गया । कुल 15 388 विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत मध्यान भोजन की कुल 182 कुंटल 885 किलोग्राम मूंग दाल का वितरण किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विधायक श्री सिंह के द्वारा प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत प्राइमरी स्कूल के 13 एवं माध्यमिक शाला के 15 छात्र छात्राओं को मूंग दाल का वितरण करते हुए की गई ।
कार्यक्रम का संचालन कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीमती पूर्णिमा श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंचासीन भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी , जिला उपाध्यक्ष राकेश भार्गव , जिला मंत्री सुरेश ताम्रकार , वरिष्ठ भाजपा नेता भगवान सिंह लोधी एवं जिला भाजपा मीडिया प्रभारी हरि साहू सहित कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं मीडिया कर्मियों का पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया । कार्यक्रम के दौरान पूर्व में विधायक रामपाल सिंह सहित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य मंत्रियों का वर्चुअल माध्यम से भोपाल से प्रसारित होने वाले कार्यक्रम को सीधे तौर पर सुना गया। कार्यक्रम में मौजूद अन्य विद्यार्थियों को बताया गया कि उन्हें अपने से संबंधित स्कूलों के माध्यम से मूंग दाल उपलब्ध हो जाएगी ।

