Type Here to Get Search Results !

एनएसओ छात्र संगठन द्वारा जल्द रिजल्ट घोषित करने, बकाया परीक्षा जल्द करवाने व फर्जीवाड़े पर लगाम लगाने हेतु कुलपति जी के नाम मेडिकल यूनिवर्सिटी में सौपा ज्ञापन

भोपाल। आज दिनाँक 18-5-2022 को एनएसओ छात्र संगठन द्वारा नर्सिंग स्टूडेंट्स की विभिन्न समस्याओं का निराकरण कराने हेतु मेडिकल यूनिवर्सिटी जबलपुर में ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के अध्यक्ष गोपाल पाराशर ने बताया कि पोस्ट बेसिक 2nd ईयर का जल्द रिजल्ट घोषित किया जाए क्योंकि कई स्टूडेंट्स की कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की सरकारी नौकरी में जोइनिंग रिजल्ट के कारण रुकी हुई है। साथ ही मेडिकल यूनिवर्सिटी द्वारा कॉलेजो को संबद्धता प्रदान करने के लिए भरवाए जाने वाले ऑनलाइन फॉर्म में स्टाफ के डिग्री, रजिस्ट्रेशन जैसे दस्तावेजो के साथ आधार कार्ड लिंक किया जाए क्योंकि कॉलेजो में नियमानुसार शिक्षक नही रखे जाते हैं फर्जीवाड़ा करके हॉस्पिटल्स में कार्य करने वाले स्टाफ को शिक्षक के रूप में दर्शाकर फर्जीवाड़ा करके खानापूर्ति कर दी जाती है लेकिन असल मे कॉलेजो में स्टूडेंट्स को पढ़ाने के लिए शिक्षक होते ही नहीं है। इसलिए लाखों रुपये की फीस भरने के बावजूद स्टूडेंट्स को पढ़ाने के लिए शिक्षक ही नही होते हैं। साथ ही स्टूडेंट्स से परीक्षा फॉर्म के नाम पर, प्रक्टिकल के नाम पर पैसे की अवैध वसूली की जाती है इसे रोकने हेतु आदेश निकाला जाए साथ ही बीएससी नर्सिंग 1st ईयर,पोस्ट बेसिक नर्सिंग 1st ईयर और एमएससी नर्सिंग 1st ईयर की एग्जाम डेट भी घोषित की जाए जिससे सत्र लेट ना हो। स्टूडेंट्स को मार्क्सशीट, डिग्री, प्रोविजनल आदि कई महीनों से नही मिल पा रहे हैं इन्हें जल्द प्रदान किये जाए और नर्सिंग क्षेत्र के व्यक्तियों की नियुक्ति रजिस्ट्रार, दुप्टी रजिस्ट्रार पद पर की जाए। 

आंदोलन में पूरे मध्यप्रदेश के जिलों से दर्जनों स्टूडेंट्स शामिल हुए।