आत्म निर्भर भारत के लिए स्टार्टअप एप्प संजीवनी
सोहागपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा यूथ कनेक्ट अभियान के अन्तर्गत मंगलवार को महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत, युवाओं की भूमिका आदि विषयों पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र के जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में यह प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता के निर्णायक समिति में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एनके नीखरा, सहायक प्राध्यापक राजेश शुक्ला,अनिल गहरैया रहे। कार्यक्रम मंच पर निर्णायकों के साथ अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष आकाश रघुवंशी, मण्डल अध्यक्ष राघवेंद्र पटेल, डॉ संजीव शुक्ला,अंकुश जायसवाल आदि मौजूद रहे। युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अभिनव पालीवाल,कोषाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर जितेंद्र शर्मा रहे ।
जितेंद्र शर्मा ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए।नवभारत में युवाओ की भूमिका पर द्वितीय स्थान आशुतोष तिवारी,तृतीय स्थान पर सौरभ रघुवंशी, चतुर्थ स्थान पर संयुक्त रूप से दिव्या मौर्य और प्रणय जैन ए रहे । इसके अलावा दीपक रघुवंशी का पांचवा स्थान रहा ।भाजयुमो द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता में कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ ही विक्की साहू,ऋषभ गढ़वाल,रोहित परमाल,आशीष डोनिवाल,बबलू परमाल,मित्यांश साहू,नीरज मालवीय,हेमन्त जमीदार,प्रदीप दुबे,घनश्याम आदि युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

