21000 करोड़ के विकास कार्य एवं हितलाभ वितरण तथा 66 लाख छात्र छात्राओं को मूंगदाल वितरण का शुभारंभ
बेरसिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में मिशन नगरोदय का शुभारंभ किया कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान ने 21 हजार करोड़ से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का वर्चुअल माध्यम से भूमि-पूजन, लोकार्पण, गृह-प्रवेश और हितग्राहियों को सिंगल क्लिक से राशि वितरण की कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान ने शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद भी किया प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा "मिशन नगरोदय" कार्यक्रम अंतर्गत 21000 करोड़ के विकास व हितलाभ वितरण एवं 66 लाख छात्र-छात्राओं को मूंग दाल वितरण का शुभारंभ किया गया इसी क्रम में बेरसिया नगर पालिका द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे सीएमओ राजेश सक्सेना ने नगर में होने वाले विभिन्न विकास कार्यो को मंच बताया साथ ही विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण किया गया बैरसिया विधायक खत्री द्वारा बैरसिया विधानसभा के प्रधानमंत्री आवास योजना हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया एवं नवीन डी.पी.आर के 952 संभावित हितग्राहियों के नामों का प्रदर्शन किया गया नगर पालिका परिषद बैरसिया में "मिशन नगरोदय" अंतर्गत मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना (तृतीय चरण) अंतर्गत निर्मित कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य लागत राशि 116.78 लाख का लोकार्पण एवं बैरसिया बस स्टैंड स्थित रेन बसेरा यात्री प्रतीक्षालय एवं दुकानों का निर्माण जिसकी लागत 403.02 लाख का "भूमिपूजन" किया, इसके साथ "प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना" अंतर्गत प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के छात्र-छात्राओं को मूंग दाल का वितरण किया।


