Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री के नाम बेरोजगार छात्रों ने प्रमुख मांगो को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बैरसिया।  बेरोजगार युवाओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम मंगलवार को बेरोजगारो की प्रमुख मांगो को लेकर बैरसिया एस डी एम आदित्य जैन को ज्ञापन सौपा कर अपनी समस्या से अवगत कराया। विगत दिनों पूर्व मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड पी. ई .बी  द्वारा मध्य प्रदेश संविदा  शिक्षक वर्ग 3 हेतु शिक्षक पात्रता  परीक्षा 2020 का आयोजन किया गया था उक्त परीक्षा में लगभग 11लाख परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया था जोकि को रोना जैसी महामारी के बाद मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षा थी ज्ञात हो कि उक्त परीक्षा का आयोजन लगभग 10 वर्ष बाद किया गया इन 10 वर्षों में प्राथमिक शिक्षकों के बड़ी मात्रा में पद  रिक्त पड़े हुए है विगत 2 वर्षों से को रोने जैसी महामारी की कारण कोई भर्ती ना होने से रोजगार की आशा में मध्य प्रदेश का युवा भारी तनाव से गुजर रहा है और इतने कम पद होने के कारण अच्छे अंक प्राप्त करने के बाद भी चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएगा

अभ्यार्थियों की मांग 

11 लाख  परीक्षार्थियों के सापेक्ष प्राथमिक संविदा शिक्षक वर्ग 3 के पदों में वृद्धि कर 51000 पदों पर भर्ती करने का आदेश दें जिससे कि इस भर्ती में सफल हुए समस्त परीक्षार्थियों को उचित रोजगार प्राप्त हो सके। समस्त अभ्यार्थी गण मौजूद थे।