Type Here to Get Search Results !

व्यवस्थापन संबंधी मांगों को लेकर धरने पर बैठे आदिवासियों को समझाने पहुंचे एसडीएम एके राठौर

सोहागपुर। विस्थापन संबंधी अपनी मांगों को लेकर पिछले एक पखवाड़े से जंगल सत्याग्रह कर रहे आदिवासियों के बीच में पुलिस और प्रशासन के साथ पहुंचकर एसडीएम एके राठौर ने धरने पर बैठे आदिवासियों के साथ जमीन पर बैठकर चर्चा की तथा उन्हें समझाइश देते हुए धरने से उठने की सलाह  भी दी थी उधर दूसरी ओर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व कामती के सहायक संचालक वन मंडल अधिकारी संदेश माहेश्वरी मैं भी आंदोलनरत आदिवासियों को धरने पर से उठने की अपील की। श्री माहेश्वरी ने बताया कि 9 साल पहले इन्होंने शासन की नीतियों के तहत योजना का लाभ दिया है अब 9 साल बाद अचानक धरना आंदोलन जैसी घटना व्यवस्था के समझ के बाहर है । 

यह जो विरोध आज किया जा रहा है यह प्रारंभिक दिनों में पहले भी किया जा सकता था  इस अवसर पर एसडीओपी मदन मोहन समर  तथा वन विभाग के अमले सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे