सोहागपुर । शनिवार को सोहागपुर में आयोजित नेशनल लोक अदालत मैं नगर परिषद सोहागपुर द्वारा कुल 420 प्रकरण रखें गऐ जिनमें संपत्ति कर के 210 प्रकरण जल करके 210 प्रकरण शामिल थे इनमें से 66 प्रकरणों का नेशनल लोक अदालत के दौरान निराकरण मौके पर किया गया जिसके तहत निकाय को संपत्ति कर से 68400 एवं जलकर से 85790 व, प्रकरण के अलावा अन्य कर से 542411 कुल 696671 का राजस्व प्राप्त हुआ ।
यह जानकारी देते हुए नगर पंचायत के राजस्व निरीक्षक संजय परसाई ने बताया कि नगर पंचायत के प्रशासक एसडीएम अनिल राठौड़ के निर्देश पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी दीपक के निर्देशन में स्टेडियम की दुकानों की तालाबंदी करके लाखों रुपए का राजस्व जमा कराया गया है ।

