सिलवानी। फोर लाइन सड़क निर्माण कम्पनी की लापरवाही और मनमानी से लोग त्रस्त है। नगर की पाइप लाइन को दर्जनों बार तोड़ चुका है। बैशाख की भीषण गर्मी में हॉस्पिटल रोड पर पाइप वाली नाली का निर्माण के दौरान, नल जल योजना की पाइप लाइन तोड़ दी गई। एक ओर कलेक्टर रायसेन के आदेश है कि लोगो को नल जल योजना को बाधित नही किया जाए। और लोगो को पानी उपलब्ध होने में कोई परेशानी नही हो। इसके बाबजूद भी सड़क निर्माण कम्पनी की लापरवाही से जेसीवी मशीन से नल जल योजना की पाइप लाइन तोड़ दी गई जिससे हजारों लीटर पानी बह रहा है। वही लोग भीषण गर्मी में बून्द बून्द पानी से परेशान।
फिर पाइप लाइन, भीषण गर्मी में लोग बून्द बून्द पानी को परेशान
मई 09, 2022
Tags

