Type Here to Get Search Results !

जन विकास संगठन द्वारा वनवासियों को जागृत करने निकाली जा रही वनवासी अधिकार यात्रा

10 मई से 13 मई अति पिछड़े 15 आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में पहुँचेगी यात्रा।

किशनगढ़, छतरपुर। वन में निवासरत आदिवासी व अन्य समुदाय को उनके कर्तव्यों व अधिकारों के प्रति जागरूक करने उनमें आत्मविश्वास, आपसी सहयोग व संगठन की भावना का विकास करने हेतु जन विकास संगठन द्वारा वनवासी अधिकार यात्रा निकाली जा रही है। 10 मई से 13 मई तक निकली जा रही यह चार दिवसीय यात्रा किशनगढ़ क्षेत्र के केन व श्यामरी नदी किनारे बसे अति पिछड़े आदिवासी बाहुल्य के 15 गांव में पहुँचेगी। यात्रा के नेतृत्वकर्ता व इस क्षेत्र में कार्य कर रहे समजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर ने बताया कि ये 15 गांव के जागरूक नागरिकों का साझा प्रयास है, जिसमे कई प्रख्यात समाजसेवी भी सहभागी होंगे। बहादुर आदिवासी, गौरीशंकर यादव व जंगल सिंह ने बताया कि यात्रा का सुभारम्भ 10 मई को बसुधा गांव में होगा तत्पश्चात यात्रा घुघरी, भौरखुआ होते हुए सुकवाहा में रात्रि विश्राम करेगी। 11 मई को कदवारा, डुगरिया, पठापुर, पटोरी, ककरा 12 मई को नैगुवा, मैनारी, खरयानी, पलकौहा व 13 मई को ढोढन में यात्रा का समापन होगा। यात्रा में भगवानदास राजगोंड, प्रीतम बंजारा, बाबू यादव, राजू दुवेदी, करन सिंह, त्रिलोक सिंह, मुन्ना राजा, जगन्नाथ यादव, प्यारेलाल आदिवासी, बलराम यादव, कट्टू रैकवार, बृजलाल आदिवासी, अखिलेश आदिवासी, इमरत अहिरवार आदि सहभागी होंगे।