Type Here to Get Search Results !

दबंग शिक्षक ने शासकीय सड़क पर किया अतिक्रमण, किसानों ने दिया ज्ञापन

बेगमगंज। बेगमगंज तहसील के ग्राम मरखेड़ा टप्पा में एक शासकीय दबंग शिक्षक ने शासकीय रास्ते पर अतिक्रमण कर अपने खेत में मिला लिया। जहां पर रास्ता बंद होने पर सैकड़ों किसानों का अपने खेत पर आना जाना बंद हो गया। इससे आक्रोशित होकर गांव के लोग बेगमगंज पहुंचे जहां पर उन्होंने तहसीलदार एन एस परमार को ज्ञापन सौंपा साथ ही वन विभाग को भी एक कॉपी सौंपी है और जल्द रास्ता खुलवाने मांग की है।

 तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए का

ज्ञापन में बताया गया है कि पिपलिया जाने वाला रास्ता ओमप्रकाश निवासी मारखेड़ा टप्पा इसी ग्राम में शिक्षक हैं इसी रास्ते से गांव के लोग कृषि कार्य करने का पुराना रास्ता था वह ओमप्रकाश ने बंदकर प्लाऊ चला दिया जिससे किसानों का निकलना बंद हो गया। इस रास्ते से लगभग 100 किसान प्रभावित हो रहे हैं। किसानों ने रास्ता खुलवाने के लिए शिक्षक ओमप्रकाश को हिदायत दी तो उसने कहा कि तुम लोगों से जो बने वह कर लो रास्ता अब नहीं खुलेगा।

ग्राम मरखेड़ा के किसानों ने तहसीलदार से रास्ता खुलवाने की गुहार लगाते हुए मांग की है कि जल्द से जल्द रास्ते को खुलवाया जाए हमारी फसलें खड़ी हुई है हम उस रास्ते से निकल नहीं पा रहे हैं और अतिक्रमणकारी शिक्षक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन सौंपने वालों में इमरत आदिवासी, घनश्याम हरिजन, राकेश जैन, तेजराम हरिजन, सीताराम चौरसिया, कमलेश अहिरवार, बाबू चौकीदार, श्रीकेश कुशवाहा, हरि चौरसिया, पप्पू चौरसिया, राजेश साहू, उमराव प्रजापति, मनीष चौरसिया, घूरन कुशवाहा, सौरभ नामदेव, रबी हरिजन, रामबाबू हरिजन, पंचम आदिवासी सहित बड़ी संख्या में गांव के किसान शामिल हुए।