Type Here to Get Search Results !

धूमधाम से मनाई गई केवट जयंती, निकाली विशाल बाइक रैली

बेगमगंज। हर बर्ष के भाती इस बर्ष भी भगवान श्री  भक्त केवट जी महाराज की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई सर्व प्रथम केवट समाज के  लोग नगर के सांस्कृतिक भवन में एकत्रित हुए और युवायों द्वारा बाइक रैली का आयोजन किया गया जिसमें सेकड़ो की संख्या में युवा शामिल हुए । बाइक रैली दशहरा मैदान से शुरू हुई और शहर के मुख्य मुख्य मार्गो से होती हुई कार्यक्रम स्थल पहुची जहा पर भगवान राम लक्ष्मण माता सीता एंव भक्त केवट जी महाराज की पूजन पाठ की गई कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथितियों का मछुआ कल्याण समिति द्वारा फूल माला तिलक लगाकर सम्मान किया गया। अतिथितियों में  कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मलखान सिंह  जाट, कांग्रेस  प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह तोमर क्षेत्रीय  विधायक पुत्र दुर्गेश सिंह ठाकुर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कमल साहू हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष उपेंद्र ठाकुर, राकेश भार्गव ,सुरेश ताम्रकार, अजय जाट, राजेन्द्र सोलंकी, विश्वजीत दुवे, संदीप लोधी, गुलाव रजक, संदीप विश्वकर्मा, जाहर सिंह लोधी, महेश साहू ,अमर सिंह, राजेश घोषी, परशु कुशवाहा,  महेश साहू, वीरेंद्र पांडे, प्रकाश पटेल ,पवन दुवे, आदि मंचासीन अतिथियों द्वारा केवट जयंती पर समाज के साथ मिलकर पूजन अर्चन की गई विभिन्न कार्यक्रम सांस्कृतिक भवन में आयोजित किए गए इस अवसर पर अपने संबोधन में केवट धर्म शाला के लिए पूर्व बिधायक कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने दिए 51 हजार की धनराशि एंव बिधायक रामपाल सिंह के पुत्र दुर्गेश ठाकुर द्वारा कहा गया कि धर्म शाला के लिए पहले ही 1 लाख राशि दी जा चुकी है जैसे ही धर्म शाला का निर्माण का काम लगता है हम अधिक से अधिक राशि समिति को प्रदान करेंगे।

केवट जयंती पर निकाली गई बाइक रैली एवं पूजन अर्चन करते हुए