भोपाल । जिला अदालत परिसर में शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन के तत्वावधान में ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मप्र हाईकोर्ट जबलपुर के सेवानिवृत्त न्यायाधीश और नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के सदस्य जस्टिस फहीम अनवर , पूर्व लोक सभा सदस्य एडवोकेट आलोक संजर , प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती गिरिबाला सिंह , मप्र स्टेट बार कौंसिल के चेयरमैन विजय चौधरी सदस्य राजेश व्यास , जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पीसी कोठारी और सचिव सुशील श्रीवास्तव नन्नी , मप्र स्टेट बार कौंसिल के पूर्व को-चेयरमैन मेहबूब अंसारी , विधिक सेवा प्राधिकरण के मीडिया प्रभारी खालिद हफीज सहित अन्य पदाधिकारी और वकील मौजूद थे। इस मौके पर बड़ी तादाद में जजेज एवं वकील उपस्थित थे।
जिला अदालत में जजेज और वकीलों ने मनाया ईद मिलन
मई 13, 2022
Tags