Type Here to Get Search Results !

राठौर समाज में जमीन खरीदने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पास हुआ

उज्जैन। राठौर समाज ट्रस्ट की साधारण सभा की बैठक अध्यक्ष श्री शिवनारायण जी राठौर की अध्यक्षता में रविवार को दोपहर दो बजे समाज धर्मशाला कार्तिक चौक में संपन्न हुई। जिसमें जमीन खरीदने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किया गया। युवा प्रकोष्ठ संभागीय अध्यक्ष राहुल राठौर एवं ट्रस्टी गोपाल राठौर ने बताया कि सचिव पुरुषोत्तम राठौर ने उपस्थित सदस्यों को  जमीन खरीदने की रुपरेखा प्रस्तुत की। समाज हित में शहर के नजदीक सदावल रोड कार्तिक मेला के पास चार बीघा जमीन खरीदने का प्रस्ताव रखा। जिसे उपस्थित सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित किया। जमीन खरीदने हेतु आगामी कार्रवाई शीघ्र संपादित किये जाने पर सहमति बनी। साधारण सभा में विधि सलाहकार श्री मनोहरलालजी राठौर, संरक्षक तेजकुमार राठौर, कोषाध्यक्ष सुरेश राठौर, पूर्व अध्यक्ष अशोक राठौर दासब, राजेन्द्र परमार राठौर टाईम्स, अरुण राठौर, अरुण वर्मा, धर्मेन्द्र मगरवा, सत्यनारायण राठौर,  पन्ना परमार, शांतिलाल जी राठौर ताजपुर, महिला संगठन महामंत्री निर्मला चौहान, युवा अध्यक्ष अशोक राठौर आदि समाजबंधुओं ने संबोधित किया। अंत में सभी का मुंह मिटा कराया गया।