बेगमगंज। नगरी निकाय चुनाव की प्रक्रिया 11 जून से शुरू हुई 15 जून तक एक भी अभ्यर्थी ने नामनिर्देशन पास जमा नहीं किया 16 और 17 जून को 56 लोगों ने अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत की वहीं अंतिम दिन 18 जून को 54 लोगों ने अपने नामनिर्देशन फार्म जमा किए हैं जहां भाजपा ने अपनी सूची जारी कर दी है वहीं कांग्रेस की सूची का अभी तक लोगों को इंतेजार है तो दूसरी ओर इस बार मैदान में आप पार्टी के साथ साथ समाजवादी पार्टी भी मैदान में उतरी है वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या भी अधिक है क्योंकि टिकट वितरण में उपेक्षा के चलते लोग बगावती तेवर अपनाए हुए हैं। 20 जून को स्कूटनी उपरांत नाम वापस लेने की प्रक्रिया शुरू होगी और 22 तारीख को चिन्ह वितरित किए जाएंगे।
नगरी निकाय चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम अभिषेक चौरसिया ने बताया कि 110 अभ्यर्थियों ने अपने नामनिर्देशन फार्म जमा किए हैं नामनिर्देशन फार्म में जो कमियां थी उनकी पूर्ति पहले ही कराई गई है।