बेगमगंज। निकटवर्ती ग्राम किरतपुर के किसान बुरहानपुर उत्तर प्रदेश से पाइप लेकर आयशर ट्रक से आ रहे थे कि भोपाल रोड दाल मिल के पास विपरीत दिशा से आ रहे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे आयशर चालक सहित क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए, वही डंपर का क्लीनर भी घायल हुआ है आयशर मैं सवार दो लोगों को गंभीर अवस्था में रायसेन रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद दोनों तरफ जाम लग गया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को एक तरफ करवाया तब करीब आधा घंटे बाद ट्रैफिक चालू हो पाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कीरतपुर निवासी भोलाराम पुत्र काशीराम आयु 40 वर्ष और फूल सिंह पुत्र दिलीप 35 वर्ष आयशर गाड़ी से बुरहानपुर उत्तर प्रदेश से पाइप भरकर आयशर ट्रक से किरतपुर ले जा रहे थे जैसे ही वह बेगमगंज के निकट दाल मिल के पास पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रहे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे आयशर पर बैठे 2 लोग बुरी तरह घायल हो गए दोनों को रायसेन रेफर किया गया है वहीं डंपर का क्लीनर अजय पिता हीरालाल 30 वर्ष भी घायल हुआ है। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।


