Type Here to Get Search Results !

भाजपा नगर मंडल बेगमगंज चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न


बेगमगंज। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बेगमगंज चुनाव प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण बैठक दशहरा मैदान स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। प्रबंधन समिति के सदस्य के रूप में एडवोकेट रमेश सोनी, शिखरचंद जैन, रामलाल सोनी, ओपी दुबे एडवोकेट, ओम प्रकाश राठोर, सुरेश ताम्रकार, कमल सिंह साहू, सहादत अली, राकेश भार्गव, छोटेलाल शिल्पकार, धनसिंह कुशवाहा, ज्योति श्रीवास्तव, आदर्श शर्मा आदि बैठक में शामिल हुए।

बैठक में नगर की 18 वार्डों में से पार्षद पद हेतु आवेदनों पर विचार विमर्श किया गया साथ ही आवेदन के लिए 1 दिन का समय और दिया गया। प्रबंधन समिति के सदस्यों ने आवेदनों पर विचार विमर्श कर सभी नामों पर 15 सदस्य समिति ने नामों को पैनल बनाकर जिले के लिए प्रस्तुत करेगी।