Type Here to Get Search Results !

छिन्दवाड़ा में भाजपा का सूपड़ा साफ़ होने वाला है

भाजपा के बागियों ने खोला मोर्चा भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तिफा।।

भाजपा से अब टिकट मिलने पर भी निर्दली चुनाव लड़ूंगी= प्रीति बिसेन।

महापौर प्रत्यशी जितेंद्र शाह को यदि भाजपा से टिकट मिली तो नही करेंगे बगावत। समय आने पर भाजपा महापौर प्रत्याशी के आरोपो को करेंगे उजागर।

छिन्दवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के बागी प्रत्याशियों ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम सामूहिक इस्तीफा भेजा है। भाजपा नेत्री और पूर्व पार्षद प्रीति बिसेन का कहना है कि यदि महापौर प्रत्याशी के लिए भाजपा जितेंद्र शाह का नाम फाइनल करती है तो सभी बागी पार्षद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। सभी जितेंद्र शाह के नेतृत्व में पार्टी को जीत दिलाएंगे। लेकिन यदि जितेंद्र शाह को टिकट नहीं मिलती है तो सभी प्रत्याशी 48 वार्ड से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। 

आज जितेंद्र शाह और प्रीति बिसेन के नेतृत्व में छिंदवाड़ा नगर पालिक निगम चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा के 48 बागी प्रत्याशियों के द्वारा दादाजी धूनीवाले दरबार में पहुंच कर माथा टेका गया। जहां से सभी रानी दुर्गावती चौक पहुंचे। जहाँ रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पत्रकारों से भाजपा के बागी प्रत्याशियों ने चर्चा की।  उन्होंने साफ कहा है कि यदि जितेंद्र शाह पर सहमति बनेगी तो भाजपा में बगावत नहीं होगी।