मुंबई। इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप का प्रोमो वीडियो लॉन्च हो गया है। इस वीडियो में टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत समुंद्र से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। इसे ICC ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। प्रोमो में विराट कोहली भी नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर होने के बाद सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड हो रहा है। ICC ने इस वीडियो को पोस्ट कर कैप्शन में लिखा कि टी-20 वर्ल्ड कप प्रोमो में आपका स्वागत है। इस बार का वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है।
वर्ल्ड कप के प्रोमो वीडियो को देखकर लोग ऋषभ पंत को लोग ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अभी तक टीम इंडिया का चयन नहीं हुआ है और पंत की जगह भी वर्ल्ड कप में पक्की नहीं है। ऐसे में वर्ल्ड कप के प्रोमो में उनको जगह देना कुछ समझ नहीं आ रहा है। ऋषभ पंत ने अब तक 49 टी 20I इंटरनेशनल मैचों में 23.24 की औसत से 767 रन बनाए हैं।

