भोपाल। ग्राम पंचायत दोहाया में उप सरपंच का निर्वाचन सम्पन्न हुआ। जिसमें कु.कविता यादव उम्र 22 साल पुत्री प्रह्लाद सिंह यादव ग्राम हिनोतिया घाट ग्राम पंचायत दोहाया की निर्विरोध उप सरपंच बनी। कु.कविता यादव एम एस सी वी एड उत्तीर्ण है।ग्राम पंचायत दोहाया के समस्त ग्रामवासी एवं सभी पांचों ने इनकी योग्यता को देखते हुए इनको निर्विरोध सरपंच बनाया है।
निर्विरोध सरपंच चुनी जाने के बाद कु.कविता यादव ने बताया कि मैने एम एस सी वी एड तक शिक्षा प्राप्त की है। में शिक्षक बनना चाहती थी परंतु ग्राम पंचायत के सभी ग्रामवासियो एवं पांचों ने मुझे आशीर्वाद देकर उप सरपंच बना दिया। अब में उप सरपंच के पद पर रहकर ग्राम पंचायत दोहाया के समस्त ग्राम वासियो की सेवा करूंगी।और शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाने का प्रयास करूंगी।
कु.कविता यादव को ग्राम पंचायत दोहाया की उप सरपंच बनाए जाने पर ग्राम पंचायत दोहाया की पूर्व सरपंच मनीषा महेश मजबूत सिंह कमल सिंह ठाकुर लाला बना बने सिंह ठाकुर श्रीमती रेखा वाई दीपक श्रीमती सोना कमर ठाकुर ज्वाला सिंह यादव कमर सिंह यादव सुरेन्द्र सिंह ठाकुर दशरथ सिंह गोपाल सिंह यादव रघुनाथ यादव हीरेन्द्र सिंह ठाकुर सहित ग्राम पंचायत दोहाया के समस्त ग्रामवासियो ने गांब की बेटी कु.कविता यादव को बधाई देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

