मुंबई। पोन्नियिन सेल्वन-1' का टीजर चेन्नई में एक ग्रैंड इवेंट में रिलीज किया गया है। इस फिल्म से बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन सिल्वर स्क्रीन पर 4 साल बाद कमबैक करने जा रही हैं। टीजर में एश्वर्या क्वीन के अवतार में नजर आ रही हैं। इसके अलावा फिल्म में चियान विक्रम और कार्थी भी लीड रोल में हैं। इस फिल्म की कहानी कल्कि की किताब पर आधारित है। मणिरत्नम के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म को हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा।
क्वीन के अवतार में नजर आईं ऐश्वर्या राय, 30 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
जुलाई 08, 2022
0
