Type Here to Get Search Results !

PS 1 के टीजर रिलीज इवेंट से पहले पड़ा दिल का दौरा , चेन्नई के हॉस्पिटल में चल रहा है इलाज

मुंबई। तमिल एक्टर विक्रम को दिल का दौरा पड़ा है और उन्हें चेन्नई के कावेरी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। उनके स्पोकपर्सन का कहना है कि उनका इलाज एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है और डॉक्टर्स उनकी देखभाल कर रहे है। उन्हें तेज बुखार और बेचैनी की शिकायत के बाद हॉस्पिटल ले जाया गया था। वहीं फैंस से लेकर सेलेब्स तक इस खबर से शॉक में हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

हॉस्पिटल के सूत्रों का कहना है कि फिलहाल विक्रम की हालत स्थिर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्रम को 8 जुलाई शाम 6 बजे अपनी अपकमिंग फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन पार्ट 1' के टीजर लॉन्च इवेंट में शामिल होना था। लेकिन इससे पहले ही उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। हालांकि इसके बाद भी अभी तक इस इवेंट में बदलाव नहीं किया गया है।

'पोन्नियिन सेल्वन' की बात करें तो इसे मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया है। वहीं इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन भी 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। यह फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.