Type Here to Get Search Results !

कटर मशीन से युवक ने काटा अपना गला हुई मौत


बेगमगंज। शहर के सागर रोड पर लोहा मील के पास एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने कटर मशीन से अपना गला काट लिया गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई घटना की जानकारी लगते ही लोग एकत्रित हो गए और तत्काल घायल को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे सूचना पर पुलिस ने आकर मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

कटरा से गला काटने वाले युवक का

मौके पर पहुँची पुलिस ने युबक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहा मील के पास एक युवक का शव पड़े होने की सूचना बेगमगंज पुलिस को मिली उसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतक की पहचान गोविंद विश्वकर्मा के रूप में और तत्काल परिजनों को सूचना देकर बुला लिया परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मानसिक रूप से बीमार गोविंद अपनी बीमारी के चलते मानसिक तनाव में चल रहा था जिसके चलते गोविंद कल शाम से घर नही पहुँचा था और हमेशा आत्महत्या कर लेने की बात कहता था। मौके पर पहुँचे एसडीओपी सुनील बरकड़े ने बताया कि युवक ने कटर मशीन से अपना गला काटकर आत्महत्या कर ली है।पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की बारीकी से जांच कर रही है मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही जांच आगे बढ़ सकेगी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.