Type Here to Get Search Results !

विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित "

बेगमगंज। तहसील विधिक सेवा समिति बेगमगंज द्वारा आज लीगल लिटरेसी क्लब के तत्वावधान में शासकीय कन्या  उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विधिक साक्षरता एवं  जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में तहसील विधिक सेवा समिति अध्यक्ष व अपर सत्र न्यायाधीश केएस शाक्य द्वारा शाला त्यागी बच्चों तथा दूरस्थ क्षेत्रों में बच्चों के विद्यालय में प्रवेश के लिए एवं नालसा मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा एवं उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवा योजना के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुए उपस्थित छात्राओं को जानकारी दी गई ।

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश  विवेक शिवहरे द्वारा शिविर में उपस्थित छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही शिविर में मौजूद छात्राओं से नियमित रूप से स्कूल आने तथा लगनशीलता से शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें मार्गदर्शन दिया कि वह अच्छा अध्ययन करके अच्छी पोस्टों पर पहुंचें और अपने मातापिता सहित परिवार का नाम रौशन करें ।

शिविर में प्रभारी शाला प्राचार्य आरके श्रीवास्तव ,शिक्षकगणों में   दिनेश पटेल एवं लीगल लिटरेसी क्लब बेगमगंज के प्रभारी विजय कौशिक सहित भारी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.