Type Here to Get Search Results !

"वर्तमान एवं पूर्व विधायक ने अपनी -अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो कर जनसंपर्क में जुटे"

दो पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र पटेल कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए .

बेगमगंज। नगर पालिका परिषद के 18 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी के एवं 17 वार्डों में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिनके चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के कार्यालय का उद्घाटन विधायक रामपाल सिंह एवं कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के कार्यालय का उद्घाटन पूर्व विधायक व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र पटेल द्वारा किए जाने के पश्चात पिछले 5 दिन से लगातार डोर टू डोर जन संपर्क एवं रोड़ शो करते हुए मतदाताओं से अपनी-अपनी पार्टियों के प्रत्याशियों को  विजयी बनाने की अपील की गई।

विधायक रामपाल सिंह द्वारा अब तक वार्ड क्रमांक 1 , 2.3. 4, 5, 7 , 8 , 9 , 10 , 11 , 12 ,1 3 , 14 , 15 , 16 ,  17  , 18 में  पार्टी के प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के पश्चात उपरोक्त वार्डों में सघन जनसंपर्क किया गया। आज दिनांक तक  विधायक रामपाल सिंह का जनसंपर्क अभियान जारी रहा उनके द्वारा भाजपा की सरकार के कार्यों के साथ उनके द्वारा किए जा रहे विकास कार्य एवं भविष्य में प्रस्तावित विकास कार्यों को कराए जाने की रूपरेखा को रेखांकित किया जा रहा है। 

इस बार विधायक श्री सिंह पूरी दमखम के साथ भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं ।  वहीं दूसरी ओर अपना गृह नगर होने के कारण जिला कांग्रेस कमेटी के मुखिया एवं पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल के द्वारा भी अब तक सभी 18 वार्डों में अपने प्रत्याशियों के चुनाव कार्यलयों के उद्घाटन के पश्चात सघन जनसंपर्क के साथ मतदाताओं से कांग्रेस को विजय बनाने की अपील की गई। 

जनसंपर्क के दौरान नुक्कड़ सभा एवं जगह-जगह जुटी भीड़ को संबोधित करते हुए श्री पटेल ने भाजपा द्वारा बढ़ाई गई कमरतोड़ महंगाई एवं बेरोजगारी एवं बिजली विभाग द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को दिए जा रहे भारी भरकम बिजली के मनमाने बिलों   के साथ प्रशासन के दुरुपयोग और बाहुबल के साथ धन बल की बात करते हुए मतदाताओं से आव्हान किया कि गरीब विरोधी , मध्यमवर्ग विरोधी पूजीपतियों की इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशियों को जिले जिताया जाना आवश्यक है ताकि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाते हुए फिर से जनहितेषी एवं गरीबों की पक्षधर कांग्रेस की सरकार को प्रदेश में लाया जा सके ताकि बढ़ती हुई । महंगाई एवं बेरोजगारी के साथ निरंकुश प्रशासन और भारी भरकम बिजली के बिलों पर रोक लगाई जा सके और नगर सहित क्षेत्र का चहुमुंखी विकास किया जा सके।

विधायक रामपाल सिंह जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशियों को वोट मांगते हुए .।

दोनों पार्टी के इन धुरंधर नेताओं के साथ उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित प्रत्याशी भी सघन जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं । अब जबकि 3 दिन शेष रह गए हैं तो सभी प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंकना शुरू कर दी है । जो अपने-अपने पक्ष में मतदाताओं को रिझाने के लिए नाना प्रकार के जतन कर रहे हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.