Type Here to Get Search Results !

तेज बारिश से मकान हुआ धराशाई

बेगमगंज। गत रात्रि में हुई गरज चमक के साथ तेज बारिश ने एक गरीब विधवा महिला के मकान को तहस-नहस कर दिया मकान की दीवार  गिरते ही छप्पर भी भरभरा कर गिर गया यह तो अच्छा हुआ कि उस वक्त महिला अपने घर में नहीं थी वह अपनी बेटी के यहां गई हुई थी मकान गिरने से घर गृहस्ती का सामान भी खराब हो गया है।

अपने गिरे हुए मकान के पास खड़ी वृद्ध महिला

प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात्रि बिजली की चकाचौंध और बादलों की गड़गड़ाहट के बीच तेज बारिश शुरू होने से खिरिया नारायणदास टेकरी पर रहने वाली करीब 100 वर्षीय भूरी बाई पत्नी स्वर्गीय लाल सिंह के मकान की दीवारें हवा के जोर को नहीं सह सकी और भरभरा कर गिर गई जिससे छप्पर भी नीचे आ गया यह तो अच्छा हुआ उस वक्त महिला घर पर नहीं थी दीवार और छप्पर गिरने से करीब ₹25000 का नुकसान हुआ है वृद्ध महिला ने तहसीलदार को आवेदन देकर शासन से सहायता की गुहार लगाई है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.