Type Here to Get Search Results !

ईद उल अजहा का त्यौहार अकीदत के साथ मनाया गया

बेगमगंज। पैगंबर इब्राहिम अलैहिस्सलाम की अजीम यादगार कुर्बानी का पर्व शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अकीदत के साथ मनाया गया। रात्रि में बारिश अधिक होने की वजह से ईदगाह में नमाज अदा नहीं की जा सकी मस्जिदों में नमाज अदा की गई जामा मस्जिद में मुफ्ती असारत खा नदवी ने सुबह 7:15 बजे बालाई टेकरी मक्का मस्जिद में मौलाना नजर मोहम्मद गोंडवी ने सुबह 7:30 बजे मरकज मस्जिद में मौलाना जैद जुल्फी ने 7:45 बजे और पठान वाली मदीना मस्जिद में मुफ्ती रुस्तम खा नदवी ने सुबह 8:00 बजे ईद की नमाज अदा कराई नमाज से पहले कुर्बानी के महत्व पर प्रकाश डाला गया और मुल्क में प्रदेश में अमन और खुशहाली तथा अच्छी बारिश के लिए दुआ की गई।

 अखाड़ों के जुलूस का

वहीं दोपहर के बाद काजी मोहल्ले से परंपरागत अखाड़ों का जुलूस बुजुर्गों की सरपरस्ती में युवाओं द्वारा निकाला गया जिसमें हिलाली अखाड़े के युवाओं ने ढोलक की थाप पर लेझनों के विभिन्न करतब दिखाए जुलूस काजी मोहल्ले से शुरू होकर किला, कबीट चौराहा ्,गांधी बाजार, पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड से होते हुए टेकरी चांद शाह बाबा की दरगाह पर पहुंचा जहां चादर चढ़ाने के बाद तबर्रुक तकसीम किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.