मुंबई। साउथ सुपरस्टार राम चरण की पत्नी उपासना ने एक इवेंट में शादी के 10 साल बाद भी बच्चा न करने की वजह बताई है। उपासना ने कहा कि वो अपनी शादी में बेहद खुश हैं और अपनी इस लाइफ से बहुत प्यार करती हैं। सोशल प्रेशर में आकर वो बेबी प्लान नहीं करना चाहती हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि पॉपुलेशन कंट्रोल के लिए यह बहुत जरूरी भी है। उपासना के इस डिसीजन के लिए स्प्रिचु्अल लीडर सद्गुरु ने उनकी तारीफ की है।
उपासना ने कहा, "मैं अपनी शादी में बहुत खुश हूं। मैं अपनी फैमिली से बहुत प्यार करती हूं, लेकिन लोग क्यों मेरे RRR पर सवाल उठाते हैं। उपासना ने 'तीन आर' का मतलब समझाते हुए कहा, RRR मेरा रिलेशनशिप, रिप्रोड्यूस करने की क्षमता और मेरी लाइफ में मेरा रोल है। मेरे जैसी और भी कितनी ही महिलाएं हैं जो इस बात का जवाब चाहती हैं।"
सद्गुरु ने दूसरे आर यानी की रिप्रोडक्शन के बारे में बात करते हुए उपासना की बातों पर रिएक्ट किया। उन्होंने कहा, अगर आप ऐसे ही रहती हैं और बच्चे पैदा नहीं करती हैं तो मैं आपको एक अवॉर्ड दूंगा। मनुष्य कार्बन फुटप्रिंट के बारे में चिंतित है,अगर इंसान के फुटप्रिंट घटा दिए जाएं तो फिर ग्लोबल वॉर्मिंग के लिए भी चिंता नहीं करनी पड़ेगी। इसलिए, उन महिलाओं को देखना अच्छा है जिन्होंने प्रजनन नहीं करना चुना है।' इस पर उपासना ने कहा, 'मैं आपको बहुत जल्द अपनी मां और सास से बात करवाऊंगी', जिस पर सद्गुरु ने उत्तर दिया, 'मैंने ऐसी कई सास से बात की है।
