Type Here to Get Search Results !

अगले माह जिम्बाब्वे का दौरा करेगी टीम इंडिया:18, 20, 22 अगस्त को 3 वनडे खेले जाएंगे

मुंबई। टीम इंडिया अगले माह जिम्बाब्वे दौरे पर जा रही है। वहां उसे 3 वनडे मुकाबले खेलने हैं। यह दौरा 18 अगस्त से शुरू होगा। सभी मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाने हैं। हालांकि, इस दौरे की अभी अधिकृत घोषणा नहीं हुई है। लेकिन, जिम्बाब्वे क्रिकेट के टेक्निकल डायरेक्टर लालचंद राजपूत ने इसकी पुष्ठी की है।

भारतीय टीम के 15 अगस्त को हरारे पहुंच जाएगी। यह दौरा ICC वनडे सुपर सीरीज का हिस्सा है। यह अहम है क्योंकि, अगले साल वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है। इसके अंक अगले साल के वनडे वर्ल्डकप के लिए क्वालिफिकेशन के लिए गिने जाएंगे। हालांकि भारत ने पहले ही वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

जिम्बाब्वे बोर्ड के टेक्निकल डायरेक्टर ने कहा कि हम भारत की मेजबानी करके बहुत खुश हैं और हम एक प्रतिस्पर्धी और यादगार सीरीज की उम्मीद करते हैं।'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.