Type Here to Get Search Results !

रवींद्र जडेजा ने CSK से जुड़ी सभी पोस्ट हटाईं:अनबन की खबरें फिर तेज

चेन्नई। क्या CSK से अलग हो जाएंगे रवींद्र जडेजा...? शनिवार को यह सवाल फिर उठा। क्योंकि जडेजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से CSK से जुड़ी सभी पोस्ट डिलीट कर दी हैं। इतना ही नहीं, 33 साल के इस ऑलराउंडर ने CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इस बार सोशल मीडिया पर बर्थ-डे भी विश नहीं किया। जडेजा और धोनी अच्छे दोस्त माने जाते रहे हैं।

इंस्टाग्राम से CSK से जुड़ी पोस्ट हटाने के बाद जडेजा सोशल मीडिया में ट्रेंड करने लग गए। ऐसे में मीडिया में उनके और फ्रेंचाइजी के बीच अनबन की खबरें फिर चलने लगीं। इस बारे में में फ्रेंचाइजी और जडेजा की तरफ से कोई बयान नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.