Type Here to Get Search Results !

सोहागपुर के नागरिकों द्वारा आरपीएफ पश्चिम मध्य रेल की मोटरसाइकिल रैली का स्वागत

सोहागपुर। गत दिवस आरपीएफ पश्चिम मध्य रेल की मोटरसाइकिल रैली का शुभारंभ 1 जुलाई को जबलपुर मंडल से किया गया सामाजिक जागरूकता उद्देश्य से निकाली गई रैली नरसिंहपुर गाडरवारा पिपरिया होते हुए कल सोहागपुर से गुजरी थी इस अवसर पर नगर के समाजसेवी और विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं द्वारा रैली का पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया रैली का नेतृत्व कर रहे थाना प्रभारी आरपीएफ गोपाल मीणा ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य आरपीएफ द्वारा किए जाने वाले कार्यों को जन समुदाय तक पहुंचाना है जिसमें रेल में जो भी घटनाएं घटित होती हैं उसमें आरपीएफ किस तरह से सहयोग करती है यह आम जनता को भली-भांति ज्ञात होना चाहिए।

इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ समाजसेवी कृष्णा पालीवाल प्रशांत मालवीय दीपक साहू सुरेंद्र चौधरी अमित बिल्लोरे विशाल गोलानीआनंद खंडेलवाल मोहन कहार रहमान वारसी राजा मेडिकल संचालक शरीफ खान नीरज चौरसिया प्रमोद चौरसिया आकाश चौरसिया पंकज सोनी संजय रघुवंशी कैलाश रघुवंशी लक्ष्मण रघुवंशी सुश्री पूजा पुरोहित मुस्कान मेहरा ज्ञानी जी एवं  अशोक चौरसिया रतन उमरे सुनील रघुवंशी विजय सैनी रामकुमार मनोज कहार आदि उपस्थित हुए।