नई दिल्ली। फिल्ममेकर लीना मणिमेकलाई की डॉक्युमेंट्री फिल्म इन दिनों विवादों में है। दरअसल, लीना मणिमेकलाई की डॉक्युमेंट्री फिल्म ‘काली’ के मोशन पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते दिखाया गया है जिसे लेकर बवाल खत्म होने का नाम नही ले रहा है। इसके साथ ही पोस्टर में मां काली को एलजीबीटीक्यू समुदाय का ध्वज पकड़े दिखाया गया है।
इस मोशन पोस्टर को देख सोशल मीडिया पर लोगों का जमकर गुस्सा फूटा रहा है। और फिल्मेकर लीना को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही हैं। बता दें कि इस पोस्टर को लेकर कथा वाचक राजपुरोहित मधुर जी महाराज ने लीना मणिमेंकलाई पर धार्मिक भावनाओं पर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने सरकार से मणिमेकलाई पर कड़ी कार्यवाही करने की अपील ही है। मधुर जी ने कहा देश मे ऐसे कुछ लोग है जो धार्मिक माहौल बिगाड़ने तथा सनातन धर्म को बदनाम करने की साज़िश लगातार फ़िल्मो और वीडियो के माध्यम से करते रहते है । जो करोड़ो हिन्दू समुदाय के भावनाओं को आहत करता है जिनको हम पूजते है उनपर ऐसी घटिया मानसिकता द्वारा गलत चित्रण कर लगातार बदनाम किया जाता है। जो हिन्दू समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।

