मुंबई। एक्शन थ्रिलर फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' 29 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होगी। इसी बीच अर्जुन कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है। जिसमें अर्जुन एक पैपराजी को गले लगाकर शांत कराते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद फैन्स अर्जुन के इस जेस्चर की खूब तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, अर्जुन कपूर पूरी टीम के साथ एक इवेंट में पहुंचे थे। जहां पर एक पैपराजी की किसी से बहस हो गई और वो नाराज हो गया, जिसे अर्जुन समझाते हुए नजर आए।
'एक विलेन रिटर्न्स' के प्रमोशन के दौरान अर्जुन कपूर बने हीरो, पैपराजी को गले लगाकर किया शांत
जुलाई 10, 2022
0
