बाड़ी। नगर के मध्य से गुजरने वाले मुख्य मार्ग पर लगे पूर्व से ही क्षतिग्रस्त विद्युत पोल यात्री बस पर गिर गया इस दौरान बस में लगभग 60 से अधिक सवारियां मौजूद थी। तेंदूखेड़ा से भोपाल जाने वाली न्यू ताज बस जोकि बरेली बस स्टैंड के अंदर प्रवेश करने ही वाली थी की चेनपुर रोड के सामने पूर्व से ही क्षतिग्रस्त विद्युत पोल आढा हो गया । घटना के तत्काल बाद बस में सवार यात्री बिना समय गवाएं नीचे उतरने लगे यह तो अच्छा हुआ कि विद्युत पोल की लाइने बस से काफी दूर रहीं।
पूर्व में नगर परिषद के द्वारा लगभग 3:50 करोड़ की लागत से डिवाइडर का निर्माण कराया था जिसके साथी ही मार्ग के आजू-बाजू लगे विद्युत पोलों को अन्यत्र स्थान पर शिफ्ट करना था किंतु नगर पालिका की उदासीनता के चलते आधे अधूरे डिवाइडर का निर्माण तो कर दिया गया किंतु विद्युत पोलों को शिफ्ट नहीं किया गया ऐसी स्थिति में पूर्व से ही क्षतिग्रस्त विद्युत पोल एवं खस्ताहाल सड़क से गुजरने वाले वाहनों के कारण मार्ग पर जर्क आने के कारण इन पुराने पोलों की स्थिति काफी और दयनीय हो गई है परिणाम स्वरूप 8 जुलाई की घटना इसी का परिणाम है।
घटना को लेकर जेई राहुल चौबे का कहना है कि विद्युत पोलों को मार्ग से हटाने को लेकर पूर्व में लगभग 10 बार नगर परिषद से पत्राचार किया जा चुका है किंतु नगर परिषद के द्वारा इस ओर किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया जा रहा तो वहीं दूसरी ओर नगर परिषद सीएमओ संतोष रघुवंशी का कहना है कि विगत 15 दिन पहले ही मैंने कार्यभार संभाला है मार्ग पर विद्युत पोल लगे हैं इनकी शिफ्टिंग में क्या परेशानी आ रही है इसकी जानकारी मुझे लेना होगी ।

