Type Here to Get Search Results !

चर्चा का विषय बना CM का दौरा!रेहटी में BJP का फूला दम ? CM पार्षदों का करेंगे प्रचार

मुख्यमंत्री का रेहटी दौरा चर्चा का विषय क्या रेहटी में BJP की हालत ठीक नहीं?

रेहटी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नगर परिषद चुनाव में जनता से वोट मांगने शनिवार को अपनी विधानसभा के रेहटी आ रहे है। इस बीच राजनैतिक गलियारों में CM का रेहटी दौरा चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल मुख्यमंत्री खुद इस क्षेत्र से विधानसभा का चुनाव लड़ते है। इस दौरान वे कभी भी क्षेत्र में नहीं आते है। लेकिन पार्षद के चुनाव में उनके आने से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। सूत्रों की मानें तो रेहटी में BJP की हालत ठीक नहीं है। निर्दलीय चुनाव में BJP पर भारी पढ़ रहे है।  त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में भो भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के साथ ही CM के करीबी नेताओं को हार का सामना करना पड़ा थाजिसका मुख्य कारण रेहटी भाजपा तीन गुटों में बटना । रेहटी में भी भाजपा की स्थिति डगमगाती देख CM शिवराज को खुद चुनाव मैदान में उतरना पढ़ रहा है। लोग भी दवी जुबान कह रहे है कुछ तो मजबूरी रही होगी जो CM को इतनी व्यवस्थाओं के बीच अपने ही विधानसभा क्षेत्र में पार्षदों को जिताने गली-गली घूमना पढ़ रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.