Type Here to Get Search Results !

गोघटपुर -माचलपुर के बीच सड़क में गहरे गड्ढे ,मरम्मत की दरकार

माचलपुर। मध्यप्रदेश सड़क प्राधिकरण विभाग द्वारा निर्मित पचोर से सोयत मार्ग की सड़क जीरापुर से गोघटपुर के बीच इन दिनों बदहाल हालत में में। खासकर माचलपुर और गोघटपुर के बीच बड़े बड़े गड्ढे जानलेवा बने हुए हैं जो वाहन चालकों को बहुत तकलीफ़ देह साबित हो रहे हैं। बंदा के निकट देवनगर, खेड़ी, गोघटपुर बस स्टेंड  के यहां गहरे गड्ढों से अनेक बार दुर्घटनाओं से वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं।

सड़क के बाजू में भी अनेक जगह  गड्ढे हो गए जिनके कारण वाहनों की क्रासिंग एवं ओवर टेक  करने में वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। निर्माण एजेंसी द्वारा मरम्मत स्तरहीन करने की वजह से फिर गड्ढे हो गए हैं बरसात के दिनों में सड़क पर ज्यादा पानी रहने से इन गड्ढों से अनजान वाहन चालक कभी भी हादसे का शिकार हो सकते हे। उक्त सड़क को हर साल मरम्मत की दरकार होती है , अनेक जगह डामर से मरम्मत की बजाय मुरम बोल्डर डाल रखा है जो भारी बारिश में बह जाता है और गड्ढे फिर जानलेवा बन जाते हैं। वाहन चालकों और राहगीरों का कहना है कि इन गड्ढों से अनेक बार दुर्घटनाएं हुई लेकिन इन गड्ढों का पाटने का स्थाई हल नहीं निकला।

निर्माण एजेंसी का मेंटेंनेंस  टाइम पूरा हो चुका है में दिखवाकर  विभागीय स्तर पर मरम्मत करवाता हूं।

           एम.एच.रिजवी

            जीएम, एमपीआरडीसी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.