Type Here to Get Search Results !

बीआरसी के निरीक्षण मे बंद मिले स्कूल

गाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा बीआरसी गिरीश पटैल द्वारा क्षेत्र अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें सुबह सवा 11 बजे ग्राम पिटेहरा की शासकीय प्राथमिक शाला , ग्राम दिगसरा की ईजीएस शाला दोपहर ढाई बजे, ग्राम अजन्दा की एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला एवं ग्राम खैरी(अजन्दा) की शासकीय प्राथमिक शाला बंद मिली। इसके अलावा उन्हें ग्राम बनखेडी की प्राथमिक शाला, ग्राम आडेगांव की प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला , डुंगरिया की प्राथमिक व माध्यमिक शाला , ग्राम पोड़ार की प्राथमिक शाला, धनोरा की प्राथमिक शाला, एकीकृत शासकीय हाईस्कूल देतपोन एवं ग्राम जाइखेड़ा की प्राथमिक एवं ईजीएस शालाओं में विधिवत शेक्षणिक कार्य संचालित  पाया गया। निरीक्षण के दौरान बीआरसी श्री पटैल ने दक्षता उन्नयन कार्य, व्हाट्सअप्प बेस्ड असिसमेन्ट एवं मेपिंग निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उंन्होने शाला परिसरों में समुचित साफ सफाई एवं निर्धारित समय पर स्कूलो के संचालन के  भी निर्देश दिए। शालाओं के निरीक्षण अवसर  पर उनके साथ जनशिक्षक प्रमोद पठारिया भी साथ रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.