नर्मदापुरम् /इटारसी।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुराम के कुशल मार्गदर्शन में मीडिएशन सेंटर न्यायालय परिसर इटारसी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला न्यायाधीश श्री हर्ष भदौरिया अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा किया गया। इस अवसर पर द्वितीय जिला न्यायाधीश कु. सविता जड़िया, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कुमारी निधि मोदिता पिंटो, निखिल सिंघई, तहसील अधिवक्ता संघ से सचिव पारस जैन अधिवक्ता संजय गुप्ता जिनेंद्र कुमार जैन कंचन लाल मेहरा समाजसेवी सुमन सिंह उपस्थित रहे। शिविर में जिला चिकित्सालय एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी नर्मदा पुरम की टीम ब्लड बैंक अधिकारी डॉ रवि कांत शर्मा, कार्यालय प्रभारी शेर सिंह, लैब टेक्नीशियन धीरज मंडलोई, मोहन सिंह सोलंकी द्वारा शिविर में कुल 16 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया गया। रक्तदान शिविर में श्री हर्ष भदौरिया प्रथम जिला न्यायाधीश, श्री निखिल सिंघई न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, अधिवक्ता अब्दुल मजीद, विजय दुबे, पंकज पटेल, गणेशराम सराठे, आनंद चौकसे, दीपक तिवारी सुनील सूर्यवंशी न्यायिक कर्मचारी अक्षय वल्ली, अंकित चंद्रवंशी एवं सेवभावी नागरिक श्री राय , लखन कश्यप, आर.वी. मीना , रोजर गिरधारी, लखन टांक द्वारा रक्तदान किया गया।इस अवसर पर प्रथम जिला न्यायाधीश श्री हर्ष भदौरिया द्वारा बताया गया कि रक्तदान रक्त बैंकों के काम को आसान बनाता है यह उनके संग्रह को स्थिर करता है, जो अन्य लोगों को तत्काल रक्त प्राप्त करने में मदद करता है रक्त बैंकों में आपूर्ति की तुलना में मांग अभी भी अधिक है। इसलिए हमें लोगों की मदद करने के लिए अधिक से अधिक दान करना चाहिए। इस प्रकार कल्पना करें कि एक रक्तदान कितने लोगों के जीवन में बदलाव ला सकता है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुराम के द्वारा मीडिएशन सेंटर न्यायालय परिसर इटारसी में रक्तदान शिविर का आयोजन
जुलाई 09, 2022
0

