Type Here to Get Search Results !

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा 74 वें स्थापना दिवस एवं 75 वें वर्ष प्रवेश पर वृक्षारोपण

नर्मदापुरम्/इटारसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा 9 जुलाई को 74 वें स्थापना दिवस  एवं 75 वें वर्ष मे प्रवेश के निमित पर  शासकीय कन्या महाविद्यालय में वृक्षारोपण किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जी एस मेहरा पूर्व कार्यकर्ता एवं पूर्व जानभागीदारी समिति की अध्यक्ष संगीता रावत वर्मा, विभाग संयोजक विनायक दुबे, नगर अध्यक्ष दीपक आर्य, नगर विद्यार्थी विस्तारक जनप्रिय तोमर उपस्थित रहें। जिसमें नगर मंत्री कुलदीप डागर ने बताया कि राष्ट्र के लिए जीना एवं मरना का संकल्प लेने वाले विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 75 वें वर्ष में प्रवेश एवं आज़ादी के 75 वर्ष अमृत महोत्सव के निमित नगर इकाई ने साप्ताहिक 575 वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया है।जिसमें नगर उपाध्यक्ष निखिल प्रजापति, नगर उपाध्यक्ष काजल बस्तरवार , महाविद्यालय प्रमुख सविता केवट, आकाश मेहरा, प्रियांशु चंदेले, सूरज कुमार, नीरज प्रजापति, आरती उइके, शिवानी यादव, शिखा यादव , रोशनी कहार, क्रांति कहा, मोहिनी कहार, सरवती यादव, शिवानी बाथरी राजेश्वरी दास, मोनिका चौरसिया, पुष्पा दांडगे, राधिका आदि  कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.