Type Here to Get Search Results !

नगर में कावड़ियों का हुआ आगमन, जयघोष करते निकले शिवभक्त

नगर में रही बम-बम भोले की गूंज, विधायक रामपाल सिंह नें किया कावड़ियों का भव्य स्वागत।

बेगमगंज। नगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री सिद्ध शिवालय मंदिर में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए विशेष तैयारियां कर रहे थे। जिसके लिए सोमवार को सैकड़ों शिवभक्त कांवड़ यात्रा के साथ नगर की सड़कों पर कॉवड़ में नर्मदा जल लेकर बम-बम भोले का जयघोष करते हुए गुजरे तो समूचा गगन मंडल शिवमय हो गया। वहीं डीजे पर बज रहे  भजनों से माहौल धर्ममय हो गया। शहर के पुरूष व महिलाऐं अपने अपने घरों से निकलकर कांवड़ियों  भव्य स्वागत करते नजर आए।

श्रावण मास प्रारंभ होते ही भगवान सदाशिव को मनाने के लिए हिन्दू धर्मावलंबी धर्मशास्त्रानुसार पूजन अर्जन करते है। शिव पृथ्वी तत्व के देवता है शिव पुराण के अनुसार भगवान विष्णु के चार्तुमास शयन होने पर भगवान शिव पृथ्वी पर निवास करते है। श्रावण मास भगवान को अतिप्रिय कहलाता है, इस माह में शिवभक्त की हर मनोकानांएं पूर्ण होती है। 

पैदल यात्रा कर लाए कॉवड़

कांवड़ियों का स्वागत करते हुए एवं यात्रा में शामिल विधायक रामपाल सिंह, शिवालय मंदिर में शिवाभिषेक का व कांवड़ियों का

कॉवड़ यात्रा का प्रारम्भ नर्मदा नदी के बोरास घाट से  23 जुलाई को सुबह 6 बजे विधि विधान अनुसार माँ नर्वदा की पूजन अर्चन कर कांवड़ में मां नर्वदा का जल लेकर पैदल यात्रा बेगमगंज के लिए रवाना हुए थे। कावड़ यात्रा का सर्वप्रथम  क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह के क्रेशर पर भव्य स्वागत किया गया इसके तत्पश्चात सिलवानी पहुंचे जहां पर उनका स्वागत किया गया और रात्रि विश्राम हुआ।

क्षेत्रीय विधायक हुए शामिल

रात्रि विश्राम के बाद आज सोमवार को बेगमगंज तहसील के सैकड़ों कावड़ीयों का विधायक ठा. रामपाल सिंह ने सभी शिवभक्त कावड़ियों की आगवानी की और कावड़ियों के जत्थे में शामिल होकर साथ साथ चलें।तत्पश्चात कावड़ यात्रा नगर में प्रवेश करते ही पूरा नगर शिव भक्ति में मगन हो गया। कांवड़ यात्री नर्मदा जल से भरे कलश लेकर रैली के रूप में नगर की सड़कों पर भ्रमण करते हुए निकले। जो सागर भोपाल रोड़ पर दशहरा मैदान, सोसायटी मार्केट, नया बस स्टैण्ड, पुराना बस स्टैण्ड से होकर गाँधी बाजार स्थित श्री शिद्ध शिवालय मंदिर पहुंचे। जिससे सम्पूर्ण नगर का माहौल शिवमय हो गया। नगर में जगह-जगह स्वागत किया। नगर भ्रमण के बाद कावड़ यात्रियों का जत्था श्री शिवालय मंदिर पहुँचा जहां पर शिवालय मंदिर में भगवान सदाशिव भोलेनाथ का नर्मदा जल से विधि विधान के साथ अभिषेक किया गया।  

इनका रहा विशेष सहयोग

कॉवड़ यात्रा के लिए तैयारियां की जा रही थी और कॉवड़ियों की रूपरेखा तैयार की। जिसके लिए कुछ सामजसेवियों के द्वारा विशेष सहायोग प्रदान किया गया। जिसमें सुरेश ताम्रकार, कमल साहू, गुलाब रजक, अजय सिंह जाट, राकेश सोनी, विशेष सहयोगी रहे।  प्रशासन का भी भरपूर सहयोग रहा जहां जहां पर कावड यात्रा पहुंचती गई वहा का प्रशासन उनके सहयोग के लिए तत्पर देखा गया एंव पुलिस प्रशासन के द्वारा ट्राफिक व्यावस्था को भी सुचारू रूप से संचालन किया तथा पुलिस प्रशासन श्री सिद्ध शिवालय मंदिर तक उनकी सुरक्षा में लगा रहा है। टीआई राजपाल सिंह जादौन भी कावडियों के पहुंचने से पहले व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शिवालय मंदिर पहुंचे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.