Type Here to Get Search Results !

बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था ने मासूम महिला की जान, पुलिस की लापरवाही बदस्तूर जारी

माचलपुर। नगर के मध्य से गुजरने वाले हाइवे सड़क पर पुलिस थाने के सामने जीरापुर की ओर से आ रहे ट्रक ने  नगर से बामनिया खेड़ी निवासी देवसिंह अपनी 45 वर्षीय पत्नी प्रेमबाई के साथ गांव जा रहा था पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार कर महिला को कुचल दिया जिससे महिला की स्पॉट पर ही मौत हो पुरुष को उपचार हेतु अस्पताल ले गये । आखिर जिस का डर था वहाँ हो गया बार बार समाचार के माध्यम से स्टेट हाइवे सड़क पर अस्पताल से पुरानी मंडी तक ट्रैफिक गड़बड़ व्यवस्था के बारे में पुलिस की अनदेखी उजागर करने के बावजूद ध्यान नही देने का परिणाम बुधवार उक्त महिला को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा एक्सीडेंट के बाद ट्रक फरार हो गया उक्त महिला रॉड क्रॉस कर रही थी तभी जीरापुर की ओर से आये ट्रक ने पुलिस थाने के सामने कुचल दिया ज्ञात हो कि उक्त सड़क पर बसे स्टैंड की जगहा यहां कही देखी जाती और बस स्टैंड पर निजी वाहन खड़े रहते दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोग अपनी बाइक टेक्टर आदि वाहन खड़े कर दुकानों में घुस जाते जिससे प्रायः इस तरहा के एक्सीडेंट में निर्दोष लोगों को अपनी जान गवाना पड़ती जब हर बार पुलिस थाने परिसर में शांति समिति की बैठक में इस व्यवस्था को सुधारने की बात होती लेकिन कभी भी एक भी पुलिस जवान जाम ट्रैफिक को खुलवाने बस स्टैंड पर नही  दिखाई दिया परिणाम सामने अभी भी व्यवस्था नही सुधरी तो  इसी तरह मासूमो को अपनी जान  से हाथ धोना पड़ता रहेगा!

अतिक्रमण भी वजह-  माचलपुर बस स्टेंड से लेकर समूचे मुख्य मार्ग पर फैला  अतिक्रमण भी हादसों का सबब बनता है।

यहां नियम कायदों को दरकिनार कर लोगों ने सड़क के शोल्डर पर अतिक्रमण कर रखा है ।नगर पंचायत और प्रशासन के अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी अनजान बने हुए हैं।

वोट बैंक को कोई नुक्सान ना हो इस सोच के साथ सभी जनप्रतिनिधी भी चुप्पी साध लेते हैं जिसका खामियाजा आमजनों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ता है।