भोपाल। 2 एमपी एयर स्क्वाड्रन का वार्षिक ट्रेनिंग कैंप बुधवार से बंसल कॉलेज, कोकता भोपाल में शुरू हो गया है। भोपाल एनसीसी ग्रुप के अंतर्गत इस साल का यह पहला कैंप है, जिसे एयर स्क्वाड्रन द्वारा लगाया गया है। इस 10 दिवसीय कैंप में कैडेट्स को आने वाले वायु सैनिक कैंप के साथ अन्य राष्ट्रीय स्तर के कैम्प की तैयारी कराई जाएगी। इसके साथ ही टीम का चयन भी किया जाएगा। कैंप में 500 कैडेट्स के साथ एनसीसी के स्टाफ और अधिकारी भाग ले रहे हैं।
कैंप के शुभारंभ अवसर पर कैंप कमांडेंट विंग कमांडर एन.एस.पवार ने कैंप में शामिल सभी कैडेट्स का स्वागत किया। कैंप का उद्देश्य बताते हुए कैंप में कैडेट्स को फ्लाइंग और फायरिंग के प्रशिक्षण की भी जानकारी दी। कैंप 10 जून 2022 को समाप्त होगा।

