Type Here to Get Search Results !

धनश्री वर्मा ने ट्रेंडिंग सॉन्ग पर किया डांस, मूव्स की फैन्स ने की तारीफ

मुंबई। टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल की वाइफ धनश्री वर्मा हमेशा अपने ग्लैमरस लुक्स और डांस के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब हाल ही में धनश्री ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह वायरल सॉन्ग पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। धनश्री वर्मा ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है 'यह मेरे ड्राफ्ट में मिला'। धनश्री के इस वीडियो को फैन्स बहुत पसंद कर रहे हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं।